पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने का दिया निर्देश : D M

 जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 बलकार सिंह ने पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने का निर्देश सभी अधिकारियो को दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि पल्स पोलियों अभियान 2 अप्रैल से 7 अप्रैल तक चलाया जायेगा। 2 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक अभियान जिले में स्थापित पोलियों बूथों पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियों की अतिरिक्त खुराक पिलाया जायेंगा। इस सम्बन्ध में डा0 अर्चना अग्रवाल, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चलचित्र के माध्यम से पल्स पोलियो तथा स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा दिखाया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को एक माह में सुधार न लाने वाले एवं खराब कार्य करने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिले में 1917 पोलियों बूथ, 133 मोबाइल टीम, बूथ वैक्सीनेटर 5751, 390 बूथ पर्यवेक्षक, अनुमानित आवासों की संख्या 697845 है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट रत्नाकर मिश्र, सीओ सदर आर पी यादव, जिला चिकित्सालय पुरुष डा0 एसके पाण्डेय, डीआईओएस भाष्कर मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन यादव, नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, एआरटीओ प्रशासन अनिल राय, जिला युवा कल्याण अधिकारी आर पी यादव, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी, सभी उपजिलाधिकारी सहित सभी उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

news 1709188824628255871

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item