फिर लहराया बदलापुर चौराहे पर 120 फीट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज

जौनपुर। बदलापुर चौराहे पर 120 फीट की ऊंचाई पर लहराता तिरंगे को आज बदलकर नया झण्डा लगा दिया गया है। यह राष्ट्रीय ध्वज एक पखवारा पूर्व तेज हवाओ के कारण फट गया था। 15 अगस्त 2016 को तत्कालीन विधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे अपने निजी फण्ड से  बदलापुर स्थित इंदिरा चौक पर फहराया था। 


जौनपुर मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर बदलापुर तहसील के पास स्थित इन्द्रा चैक पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे ने अपने खुद के फण्ड से 15 अगस्त 2016 को 120 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा झण्डा फहराया था। इस मौके पर जौनपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी एसपी समेत जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे। 120 फीट की ऊंचाई पर लहराता यह तिरंगा तेज हवाओ के कारण कई दिन पहले फट गया। यह खबर मिलते ही बाबा दुबे के पुत्र अरूण दुबे ने तुरन्त उतरवा दिया था। आज पूरे सम्मान के साथ नया झण्डा फहराया गया।
पूर्व विधायक के पुत्र व पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अरूण दुबे ने शिराज ए हिन्द डाॅट काम को  बताया कि मेरा परिवार एक सच्चा देश भक्त है। इसके लिए हमारे परिवार के लोग देश के लिए शहीद होने वालो के परिजनो को आर्थिक सहायता दी जाती है। अभी हाल ही चुनाव हारने बाद भी मेरे पिता जी ने बदलापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के निवासी शहीद आशुतोष यादव  के परिवार को पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया है। शहीदो का सम्मान हमारे परिवार द्वारा हमेशा किया जाता रहेगा।
श्री दुबे ने अफशोस जाहिर करते हुए कहा कि हम लोगो ने लाखो रूपये खर्च करके इंदिरा चौक को सुन्दर और आर्कषण बनाया था। आज सूबे में निजाम बदले के बाद चौराहे के चारो तरफ ठेला- खुमंचा लगाकर सब्जी फल बेचा जा रहा है जिसके कारण जाम की समस्या के साथ गंदगी का साम्राज्य कायम हो गया है। इस न तो प्रशासन का नजर है न ही स्थानीय नेताओ का ध्यान जा रहा है।

Related

news 8491712486952186637

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item