समाजवाद में परिवारवाद के घोर विरोधी थे चन्द्र शेखर : ओम प्रकाश

 अवकाश होने के बाद भी स्कूल खोलकर बच्चो को दी गई चन्द्र शेखर के बारे जानकारी
जौनपुर। पूर्व चिकित्सा- शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि चंद्र शेखर एक व्यक्ति नही विचार धारा थे और असाधारण व्यक्तित्त्व के धनी थे । वे हमेशा राजनीति में परिवार वाद के खिलाफ रहते थे । चन्द्रशेखर जी के समाजवाद में परिवार वाद की कोई जगह नही थी ।श्री श्रीवास्तव ने यह बातें जननायक व् भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री चन्द्र शेखर जी के 90 वें जन्म दिवस के अवसर पर टी डी महिला महाविद्यालय जौनपुर के उमानाथ सिंह सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही ।
चन्द्रशेखर विचार मंच द्वारा आयोजित गोष्ठी को विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार सिंह व् सुरेन्द्र प्रताप सिंह (पूर्व विधायक ) ने भी संबोधित किया । गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ कीर्ति सिंह (पूर्व कुलपति ) ने की । कार्यक्रम का संचालन डॉ डी आर सिंह( पूर्व प्राचार्य) ने किया ।
गोष्ठी का शुभारम्भ अतिथियों ने पूर्व प्रधानमन्त्री चन्द्र शेखर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन से किया । गोष्ठी में दिनेश प्रताप सिंह (अध्यक्ष दीवानी संघ), बी डी सिंह (वरिष्ठ अधिवक्ता ) सभाजीत द्विवेदी "प्रखर, अनिल सिंह "कप्तान" (महामन्त्री दीवानी बार एसो.) डॉ राजीव प्रकाश सिंह , वशिष्ठ नारायण सिंह,, जय प्रकाश सिंह" कामरेड", अरुण सिंह, , राजेश सिंह ,वीरेंद्र प्रताप सिंह ,दिनेश सिंह "बब्बू", आदि ने चन्द्रशेखर जी के कृतित्व की चर्चा की ।
उधर सिरकोनी ब्लाक के नाथुपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने आज अवकाश होने के बाद भी विद्यालय खोलकर पूर्व प्रधान मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करके बच्चो को उनके बारे में जानकारी दिया।
इस मौके पर दुष्यंत सिंह , सुरेन्द्र सिंह , कुंवर साहब सिंह , प्रोफेसर एस पी सिंह, , डॉ अवनीश सिंह, कृपा शंकर सिंह , जितेंन्द्र उपाध्याय धर्मेन्द्र सिंह, जे पी सिंह, रत्नाकर सिंह , गिरीश श्रीवास्तव "गिरीश " इंद्रजीत उपाध्याय ,मनोज श्रीवास्तव समेत सैकड़ों जनो ने चन्द्र शेखर जी को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Related

news 5155002283979643600

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item