अधिशासी अधिकारी की शिकायत पर प्रशासन ने रोकवाया निर्माण

मछलीशहर। स्थानीय तहसील के ठीक सामने स्थित विवादित जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुये नगर पंचायत अधिकारी की शिकायत पर प्रशासन ने निर्माण कार्य रोकवा दिया है। नगर पंचायत अधिकारी का कहना है कि जमीन के स्वामित्व का मुकदमा अदालत मे विचाराधीन है। बावजूद इसके विपक्षी जबरदस्ती निर्माण करा रहा है। उधर विपक्षी दुर्गा प्रसाद का कहना है कि उसने बाकायदा उक्त भूमि का बैनामा लिया है। प्रशासन ने बिना किसी लिखित आदेश के काम रोकवा दिया है। अधिशासी अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि उक्त जमीन को मृतक लक्ष्मण प्रसाद ने जिला परिषद से लीज पर लिया था। जिसके बाबत न्यायालय मे आज भी मुकदमा विचाराधीन है। उधर जमीन के क्रेता दुर्गा प्रसाद का कहना है कि जमीन आबादी खाते मे दर्ज है, उक्त आबादी पर लक्ष्मण प्रसाद मकान और दुकान बनाकर लम्बे समय से काबिज थे।बताते है कि रविवार की रात उक्त जमीन पर दुर्गा प्रसाद द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा था जिसकी जानकारी होने पर नगर पंचायत में हड़कम्प मच गया।विवादित जमीन पर निर्माण होने की सुचना उपजिलाधिकारी डा विश्राम यादव को दी गई।मामले की जानकारी होते ही तहसील प्राशासन हरकत में आते हुए उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार अरविन्द कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजकर काम रोकवा दिया। इस बाबत उपजिलाधिकारी डाॅ विश्राम यादव से पूछा गया तो उन्होंने बताया की उक्त जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। मामले की जांच तहसीलदार को सौंप दी गई है। एक दो दिन में जाँच करवा कर उचित कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Related

news 7391627736342687102

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item