बदलापुर तहसील दिवस में 23 मामलों का हुआ निस्तारण
https://www.shirazehind.com/2017/05/23.html
जौनपुर।
मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद की अध्यक्षता में मंगलवार को बदलापुर
में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। यह आयोजन प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक रहा।
इस मौके पर कुल 151 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें मौके पर 23 को
निस्तारित किया गया। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील दिवस में लम्बित
शिकायती पत्रों की विभागवार समीक्षा करते हुये तत्काल गुणवत्तायुक्त
निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को
निर्देशित किया कि तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण
उसी दिन अथवा 3 दिन के भीतर मानक के अनुसार निस्तारित करें। उन्होंने सभी
अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग से सम्बन्धित शिकायती पत्रों
का निस्तारण रजिस्टर में अंकन अवश्य करें। साथ ही तहसील दिवस में रजिस्टर
के साथ उपस्थित रहे। इसी क्रम में अपर आरक्षी अधीक्षक अरूण श्रीवास्तव ने
मातहतों को राजस्व अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ससमय कार्यवाही
सुनिश्चित कराने को कहा जिससे किसी भी प्रकार का कोई विवाद न हो। इस मौके
पर तमाम लोग मौजूद रहे।

