बीएमसी में कैरम बोर्ड प्रतियोगिता आयोजित
https://www.shirazehind.com/2017/05/blog-post_832.html
जौनपुर।
नगर के तिलकधारी महिला महाविद्यालय के बगल संचालित ब्रिलिएण्ट माइण्ड
क्लासेज में कैरम बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां बालक व बालिका का
अलग-अलग मैच हुआ। बालिका वर्ग की नीतू व नेहा की टीम ने प्रियंका व वर्षा
की टीम को 220 प्वाइण्ट से हराया तो बालक वर्ग के विक्रांत व शुभम की टीम
ने 260 प्वाइण्ट से विशाल व सन्नी को हराकर खिताब जीता। इसके बाद संस्थान
के संचालक महफूज अली सिद्दीकी व अतिथि जयशंकर प्रसद मिश्र सहित गुनगुन ने
खिलाड़ियों को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अजीत, हिमांशु,
सतीश, सुधाकर, शिवपूजन, आदर्श, विकास, अश्वनी, सुमित, अहमद, फराज, सौरभ,
शुभम, विकांत, सुमित, आकांक्षा, प्रीति, शिखा, सुजाता, कंचन, आरती, ज्योति,
रिंकी, एकता, स्मृति, हीना, नेहा, अनु, वर्षा, प्रियंका के अलावा तमाम लोग
उपस्थित रहे।

