अन्त्योदय मेला प्रदर्शनी की तैयारी पूर्ण

जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में टी0डी0कालेज राणा प्रताप व्यायामशाला में प.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष सुचारू रूप से मनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक की गयी जिसमे समिति के नोडल अधिकारी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित हुए। जिलाधिकारी  ने विभागवार समीक्षा किया तथा संबंधित अधिकारियों को दिनांक 28, 29 व 30 जून  को 10ः30 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाने वाली पं0 दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर अन्त्योदय मेला, प्रदर्शनीध्कार्यशाला के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने तीनों दिन अलग-अलग विभागों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ शीतला प्रसाद श्रीवास्तव , एडीएम आरपी मिश्र, डीडीओ दयाराम, डीएफओ ए.पी.पाठक, पीडी जगदीश त्रिपाठी, गन्ना अधि. उद्यान अधि., अधि.अभि.विद्युत प्रथम, खादी ग्रामोद्योग अधि, एआरटीओ प्रशा. अनिल राय, प्राचार्य राजकीय पालीटेक्निक राकेश, प्राचार्य आई टी आई शिव बालक राम वर्मा, डीआइओएस भाष्कर , बीएसए विनय कुमार, डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव , जिला कार्यक्रम अधि. पवन कुमार यादव, जि.यु.क. अधि., समाज कल्याण अधि विनय यादव., सीवीओ डा0 विरेन्द्र सिंह, एलडीएम, स.अभि.लघुसिचाई, स. श्रमायुक्त बी.एन. दूबे, मु.का.अधि मतस्य, पीओ डुडा एम पी सिंह ,.पीओ नेडा, अधि.अधिकारी न.प.परिषद, संयोजक सदस्य सचिव के0के.त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Related

featured 5162341982153671239

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item