हियुवा की केराकत इकाई अनुशासनहीनता में भंग
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_443.html
जौनपुर।
हिन्दू युवा वाहिनी केराकत ब्लाक इकाई की पूरी कार्यकारिणी को
अनुशासनहीनता में भंग कर दी गयी। इस आशय की जानकारी देते हुये जिलाध्यक्ष
विराज ठाकुर ने बताया कि केराकत ब्लाक अध्यक्ष कृष्णकान्त यादव को
अनुशासनहीनता, संगठन/सरकार विरोधी गतिविधियों में दोषी पाये जाने पर तत्काल
प्रभाव से पदमुक्त करते हुये केराकत ब्लाक की पूरी इकाई को पूर्णतः भंग कर
दी गयी। श्री ठाकुर का कहना है कि कृष्णकान्त यादव का हिन्दू युवा वाहिनी
से किसी भी प्रकार का कोई लेना-देना नहीं है और न ही अब उनकी संगठन की किसी
भी बैठक व कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोई सहभागिता नहीं रहेगी।

