विधिक साक्षरता की दी गई जानकारी
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_448.html
जौनपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला जेल के कान्फ्रेन्स हाल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि यादव की अध्यक्षता में किया गया जिसमें प्रभारी जेल अधीक्षक सुरेश चन्द्र व डिप्टी जेलर बाल स्वरूप कुशवाहा भी मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रिटेनर्स मनोज वर्मा, जेल विजिटर मीरा सिंह,पद्मा सिंह, अमित कुमार त्रिपाठी और अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस मौके पर सचिव द्वारा विधिक साक्षरता पर विस्तार से परिचर्चा किया गया। रिटनेर्स मनोज वर्मा ने उपस्थित लोगों को विधिक साक्षरता पर जानकारी दी साथ ही उनके अधिकार और कर्तव्यों के बारे में भी बताया। सभी जेल विजिटर्स द्वारा सभी को पूर्ण विधिक सहयोग देने की सहमति जतायी। अन्त में सचिव द्वारा सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और सभी को विधिक सहयोग देने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम का संचालन रिटेनर्स मनोज वर्मा द्वारा किया गया। उक्त जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रवि यादव ने दी है।

