’’संस्कारवान बच्चों से देश का भविष्य होगा उज्जवल’’

  जौनपुर।  बच्चें मन के सच्चे होते है उनमें बैर , द्वेष आदि बुराइयां नही होती। बच्चे वे कोरा कागज है, जिस पर चाहे जो लिखा जा सकता है अर्थात आप चाहे तो उन्हे प्यार, मिलवर्तन, भाईचारा आदि अच्छी भावनाएं सिखाकर एक अच्छा नागरिक व इन्साान  बना सकते है। संस्कारवान बच्चे ही देश व समाज का भविष्य उज्जवल बनाते है।
    उक्त उद्गार मड़ियाहूॅ पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रागण में आयोजित निरंकारी बाल समागम के अवसर पर उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुए फैजाबाद से आये विद्वान संत श्री विनय तिवारी जी ने व्यक्त किया। इस बाल समागम में निरंकारी बाल प्रदर्शनी लगाई गयी। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री इन्द्र भूषण वर्मा (नगर मजिस्ट्रेट) जौनपुर ने किया।
    श्री विनय तिवारी जी ने कहा कि बाल समागम का उद्देश्य है कि पहले हम एक अच्छा इन्सान बन जाये। बड़े सौभाग्यशाली वे है, जो मानव चोला में आकर समय के सद्गुरू के शरण में आकर ब्रम्हज्ञान ले लिये, और उनसे भी सौभाग्यशाली वे है जो बचपन में ही ब्रम्हज्ञान ले लिये। परमात्मा मनुष्य का जन्मसिद्ध अधिकार है। आज संत निरंकारी मिशन बच्चों के मानसिक, शारीरिक, नैतिक गुणों के साथ-साथ आध्यात्मिक चेतना के विकास पर भी निरन्तर बल देता आ रहा है। मिशन के अन्तर्गत बच्चों को शुरू से ही बाल संगतो के माध्यम से उनके अन्दर व्याप्त गुणों को उजागर किया जाता है जिससे वे होनहार बालक बन सके । अध्यात्मिक चेतना से बच्चों में दया, सहनशीलता एवं सब्र शान्ति आदि दैवी गुणों का विकास होता हैं जिससे वे अच्छे नागरिक व अच्छे गुरसिख बनते है। बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर बाल संगत उनका सुन्दर विकास कर रही है। आज निरंकारी सद्गुरू माता सविंदर हरदेव जी महाराज के शिक्षाओं का ही असर है जो आज बाल समागम के माध्यम से मिशन के बच्चों को प्रीत, प्यार, नम्रता से सारे संसार को एक सूत्र में बाॅधने का कार्य कर रही है।
    इसी क्रम में ब्रान्च- जौनपुर, नौपेड़वाॅ, इजरी जलालपुर, त्रिलोचन, सुल्तानपुर, लम्भुआ, अमेठी, केराकत, हनुआडीह के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मिशन की शिक्षाओ को उजागर किया। बच्चों ने भक्ति गीत, कौव्वाली, कविदरबार, लोक नृत्य, पंजाबी डान्स, अन्ताक्षरी, सद्गुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जीवन से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से सत्संग की महत्ता प्रतिपादित की। समागम में मुख्यरूप से श्री इन्द्र भूषण वर्मा ’’सिटी मजिस्ट्रेट’’, श्री श्यामलाल साहूॅ (संयोजक), श्री अमरनाथ जी (क्षेत्रीय संचालक), श्री राजेश कुमार (क्षेत्रीय संचालक), श्री सुरेन्द्र कुमार जी ’बाल संगत इन्चार्ज’, श्री उदयनारायण जायसवाल जी, श्री राजेन्द्र कश्यप, डा0 रामनारायण जी, श्री शैलेन्द्र जी, श्री राजेन्द्र कुमार रावत संयोजक सुल्तानपुर, श्री नरेन्द्र जी इत्यादि लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवादल के भाई-बहन व बाल संगत के बच्चों का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन आकांक्षा जी व अभिषेक जी ने किया। 

Related

news 7946180840442471912

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item