कार सवार बदमाशो ने एक युवक को जमकर पिटा, जनता ने एक बदमाश को दबोचा

जलालपुर (जौनपुर)। जलालपुर चौराहे के पास आज दोपहर एक मोटर साईकिल सवार को बैगनार पर सवार बदमाशो ने लाठी डण्डे से जमकर पिटाई कर दिया। यह नजारा देखकर स्थानीय जनता हमलावरो को दौड़ा लिया। जिसमें दो बदमाश अपने वाहन से भाग निकले एक जनता के हत्थे चढ़ गया। जनता ने उसे जमकर मारने पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।


जलालपुर थाना क्षेत्र के  प्रधानपुर गांव के निवासी उमानाथ सिंह पुत्र जीतबहादुर सिंह को बैगनार पर सवार तीन व्यक्तियों ने मारपीट में  लाठी डंडे एवं ईट का प्रयोग करने की वजह से उमानाथ का सिर फट गया जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गये उमानाथ सिंह ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल पम्प से पेट्रोल लेकर आते समय बैगनार वालों ने चौराहे के समीप हमारा गाणी रोककर गालीगलौज देते हुए राहुल यादव पुत्र लक्ष्मी शंकर तथा जालिम यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव दोनों निवासी कुद्दूपुर शिवापार और मनीष कश्यप निवासी रामदयाल गंज सभी निवासी थाना लाईनबाजार के हैं मारपीट के दौरान भागते समय राहुल यादव को जनता दौड़ाकर पकड़ ली सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह तथा एसआई श्रीमन पाण्डेय अपने हमराही के साथ मौके पर पहुंच कर राहुल यादव को अपने कस्टडी में लेकर  थाने ले आए और घायल उमानाथ का मेडिकल करवाकर मुकदमा दर्जकर जाँच पड़ताल में जुट गये

Related

news 4348381488766863203

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item