पूर्व विधायक श्रध्दा यादव समेत 12 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज , राजनितिक गलियारे में हलचल
https://www.shirazehind.com/2017/07/12_8.html
जौनपुर। मड़ियाहूं की पूर्व विधायक श्रध्दा यादव समेत 12 लोगो के खिलाफ गबन का मामला दर्ज हुआ है। यह मुकदमा आर्थिक अनुसंधान वाराणसी ने मड़ियाहूं कोतवाली में दर्ज करायी है। पूर्व विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने से जिले की राजनीत का माहौल गर्म हो गया है। यह मामला सन् 2004-2005 का है। उस समय श्रध्दा यादव मड़ियाहूं की ब्लाक प्रमुख थी।
मिली जानकारी के अनुसार सन् 2004-2005 में मड़ियाहूं ब्लाक द्वारा कागजो पर कई सड़के बनाकर लाखो रूपये हड़प लिया गया था। इस मामले की शिकायत होने के बाद इसकी जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा वाराणसी को सौपा गया था। एण्टी करेप्सन टीम ने करीब 12 वर्षो के जांच के बाद तत्कालीन ब्लाक प्रमुख व पूर्व विधायक श्रध्दा यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अभिमन्यु यादव, बीडीओ रामनाथ, खण्ड विकास अधिकारी रविन्द्र यादव, ग्राम उपायुक्त जयप्रकाश पाण्डेय समेत कुल 12 लोगो के खिलाफ आज मड़ियाहूं थाने में 409, 420, 467, 468, 471, 477 ए 120 बी 34 आईपीसी 2 आर्थिक अपराध का मामला निरीक्षक रमाशंकर यादव ने दर्ज कराया है। पूर्व विधायक समेत कई अधिकारियो कर्मचारियो पर मुकदमा दर्ज होने से जिले की राजनीत का माहौल गर्म हो गया है।