चाटुकार युग का अंत करता शिराज़ ए हिन्द न्यूज़ पोर्टल : एस एम् मासूम


निष्पक्ष ख़बरों और सकारात्मक पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले शिराज़ ए  हिन्द डॉट कॉम (www.shirazehind.com) न्यूज़ पोर्टल के तीन  वर्ष पूरे होने पर  उसके संचालक राजेश  श्रीवास्तव को बहुत बहुत बधाई |

जिस प्रकार राजेश श्रीवास्तव ने अपने पोर्टल से प्रमाणिक और निष्पक्ष ख़बरों को हम तक पहुँचाया है उसे देख के एक आशा जौनपुर वासियों में जागी है की अब शायद चाटुकार युग का अंत होगा और आने वाले समय में शिराज़ ए हिन्द डॉट कॉम जनता की आवाज़ बन के उभरेगा | चाहे उषा मौर्या का मामला हो या दोहरा मुक्त जौनपुर का मुद्दा इन्हें जितनी इमानदारी से  शिराज़ ए  हिन्द ने उठाया वो काबिल ऐ तारीफ है और उसका नतीजा जनता के सामने है |

शिराज़ ऐ हिन्द डॉट कॉम की कामयाबी और तरक्क्की से मुझे इसलिए भी ख़ुशी मिलती है क्यूँ की यह पहला जौनपुर का न्यूज़ पोर्टल है जिसने मेरी आशाओं को पूरा किया है और पूरे विश्व में जौनपुर की आवाज़ बन के उभरा  | शिराज़ ए  हिन्द की शाम की ख़बरों के आने के बाद लोग सुबह की चाय का मज़ा अखबार के साथ अब भूलने लगे हैं | 

सुनहरे भविष्य की शुभकामनाओं के साथ एक बार फिर से बधाई |

एस एम् मासूम 

Related

news 1885299010927779236

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item