वक्फ सम्पत्तियों का व्योरा दें
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_371.html
जौनपुर । जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जिले में वक्फ सम्पत्तियों के समस्त मुतवल्लियों को अवगत कराया है कि जौनपुर की समस्त वक्फ सम्पत्तियों का वक्फ बोर्ड द्वारा नामित मुतवल्ली जिनकी अभिरक्षा में वक्फ सम्पत्तियां है वह 31 जुलाई को सहायक आयुक्त वक्फ कार्यालय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कलेक्टेªट में उपस्थित होकर अपनी अभिरक्षा वाली वक्फ सम्पत्तियों का विवरण एवं वक्फ सम्पत्तियों से प्राप्त की गयी धनराशि जो वक्फ बोर्ड में जमा की गयी है, से सम्बन्धित अभिलेख तथा इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि वक्फ सम्पत्तियां पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं तथा उनपर किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण नही हुआ है। संबंधित सूचनाएं कार्यालय में 31 जुलाई से पूर्व उपलब्ध कराये।
