इस पुलिस चौकी में लगता है सांपों का मेला, खौफ में सिपाही-दारोगा

प्रतापगढ़। बदहाली की मार झेल रहे जिले के मनधाता थाने का देल्हूपुर पुलिस चौकी में बरसात आते ही असीब सी स्थिति बन गई है। यहां चौकी में पुलिस के सिपाही के साथ-साथ सांप भी अपना घर बना लिया है। पुलिस चौकी का आलम यह है कि यहां दिन रात बिषैले सांप टहलते नजर आ रहे हैं। कभी वो पुलिस वालों के जूतों में घुसकर बैठ जाते हैं तो कभी उनके विस्तर पर नजर आ रहे हैं। सांप के डर से खौफ में पुलिस वाले चौकी में बैठने और वहां रहने कतरा रहे हैं। कई सालों से झोपड़ी में चल रही है पुलिस चौकी इस पुलिस चौकी की स्थिति भी डमाडोल ही है। जब से यह पुलिस चौकी अस्तित्व में आई है तभी से इसे भवन नसीब नहीं हुआ है। झोपड़ी में शुरू की गई पुलिस चौकी आज तक इसी में है। लिहाजा पुख्ता सुरक्षा न होने की वजह से बरसात के मौसम में जंगली जानवर व सांप जैसे जानलेवा कीड़े पुलिस चौकी में अपना आशियाना बना लेते हैं। सीओ सुधीर कुमार ने कहा कि चौकी की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि चौकी काफी पुरानी है। इसके निर्माण कार्य को लेकर भी अधिकारियों को लिखा जा चुका है। बरसात के मौसम में इस तरह की दिक्कत सामने आती है। जल्द ही समस्या का हल निकाला लिया जाएगा।

Related

news 2237708649805778359

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item