स्कूल न जाने वाले शिक्षको सावधान ! नकेल कसने का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है प्रशासन
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_737.html
जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र स्कूल में न जाकर नेता गिरी करने वाले प्राथमिक शिक्षको की जन्म कुण्डली तैयार कर रहे है। उनके ऊपर नकेल कसने के लिए एक वेब साईट और एप्प का बनवा रहे है। इस साइट पर शिक्षको का पूरा लेखा जोखा रहेगा। जो शिक्षक अवकास पर रहना चाहता है वह एक दिन पहले इस साईट पर अपनी सूचना पोस्ट करेगा।
डीएम ने शिराज ए हिन्द डाॅट काम से खास बातचीत में बताया कि अभी तक के जांच पड़ताल में पता चला है कि पांच सौ ऐसे शिक्षक है जो स्कूल नही जाते है। इसमें से कई लोग नेता का चोला पहनकर दिन भर कचेहरी व बीएसए कार्यालय में नेता गिरी करते है। तमाम लोग बाहर रहकर दूसरा काम कर रहे है। कुछ लोग नेताओ के साथ टहलते है और ठीकेदारी भी करते है। ऐसे लोगो को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होने कहा पहले ऐसे लोगो को सुधरने का मौका दिया जायेगा। उसके बाद भी जो शिक्षक स्कूल नही जायेगा उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।
डीएम ने यह भी बताया कि अभी तक तमाम नेता टाईप शिक्षक अपने अपने विद्यालय में एक कागज पर अवकास लेने का आवेदन पहले लिखकर रख देते है। जब कोई अधिकारी चेकिगं करने पहुंचता है तो उस पर फौरन तारीख लिखकर अवकास पर होने की बात बता दिया जाता है। इस फ्राड को देखते हुए अब एक वेब साईट और एप्प का निर्माण कराया जा रहा है। जिस पर छुट्टी लेने वाले शिक्षको को एक दिन पहले आवेदन करना होगा।

