शिराज ए हिन्द डाॅट काम पोर्टल की खबरों के बगैर नहीं मिटती है, खबरों की भूख
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_764.html
चाहत की तराजू पर हर शब्द को तौलेंगे, फिर आपकी भाषा में, हम आप से बोलेंगे। सूली पर चढ़ा दो या प्याला दे दो जहर का, हम सच के पुजारी हु , झूठ ना बोलेेंगे।
किसी मशहूर शायर की यह पंक्तियां सटीक बैठती हैं, जौनपुर से संचालित शिराज ए हिन्द डाॅट काम न्यूज पोर्टल पर, महज तीन वर्ष पूर्व अस्तित्व में आया यह न्यूज पोर्टल आज किसी पहचान का मोहताज नहीं। कम समय में अधिक लोकप्रियता हासिल कर इस पोर्टल ने विश्व के कई देशों में अपने पाठकों को जनपद की हर छोटी बड़ी खबरों से जोड़ने का जो प्रयास किया आज वह फलीभूत होता दिख रहा है। जनपद की खबरों को देश के कोने कोने में पहंुचाने के साथ ही विश्व के कई देशों तक पहुंचाकर अपने पोर्टल के साथ ही साथ जनपद को विश्व पटल परिचित कराने जो प्रयास किया गया सराहनीय और अनुकरणीय है। इसकी तीसरी वर्षगांठ पर पोर्टल के संचालक श्री राजेश श्रीवास्तव सहित पोर्टल से जुड़े सभी महानुभावों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं।
विद्याधर राय विद्यार्थी
इंण्डिया वायस जौनपुर

