शादी का झासा देकर करता रहा रेप, युवती हुई गर्भवती

जौनपुर। एक लड़की को शादी का झासा देकर कई महीने तक रेप करने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब लड़की गर्भवती हो गयी। यह मामला सुरेरी थाना क्षेत्र का है। आरोप है लड़की परिवार वालो ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी तो पुलिस सुलह समझौते के प्रयास में जुट गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को गांव के ही एक युवक से प्रेेम हो गया। लड़का शादी करने का झासा देकर लगातार शारीरिक सम्बध बनाता रहा। आज लड़की अचनाक तबियत खराब हो गयी। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गये। जांच पड़ताल के बाद डाक्टरो ने उसे गर्भवती होना बताया तो परिवार वालो के पैरो तले जमीन ही खिसक गयी। लड़की से पुछने पर उसने अपना सारी कहानी मां को बता दिया। परिवार वाले उसे लेकर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दिया। सूत्रो खबर मिली है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने के बजाय सुलह समझौते का प्रयास कर रही है।

Related

news 5395099062436102158

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item