बीएसएनएल की नेटवर्क सेवा ध्वस्त, उपभोक्ता परेशान

जौनपुर। भारत संचार निगम की लापरवाही से पट्टीनरेन्द्रपुर क्षेत्र में बीएसएनएल का नेटवर्क पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है। सरकारी सेवाओं से लेकर आम उपभोक्ताओं तक के लिये परेशानी का सबब बना टावर केवल शो पीस बनकर रह गया है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया पट्टीनरेन्द्रपुर शाखा की लीज लाइन व डाकघर की इण्टरनेट सेवाएं आये दिन बाधित रहती हैं जिससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। टावर पर मौजूद आपरेटर मणिकान्त तिवारी व सिकन्दर ने पूछे जाने पर बताया कि एक्सचेंज पर मौजूद बैटरी पूरी तरह से खराब हो गयी है जिसके चलते इस तरह की समस्याएं आ रही हैं जो ठीक हो जायेंगी।

Related

news 5311110763258097742

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item