सिक्का न लेने वालो के खिलाफ होगी कठोर कार्यवाही : D.M

जौनपुर। पिछले  कई सप्ताह से आम जनमानस में झूठी अफवाह फैलने के कारण दुकानदार और ग्राहक सिक्का लेना  बंद कर दिया है। जिसके कारण आये दिन सिक्का लेने देने को लेकर दुकानदारो और कस्टमरो में किचकिच होती रहती है। यह भ्रांतियां आयी है बैंको द्वारा सिक्का न जमा करने के कारण। लगातार मिल रही शिकायतो के चलते शिराज ए हिन्द डाॅट द्वारा इस गम्भीर मसले से डीएम को अवगत करने के बाद जिलाधिकारी इस मामले को लेकर गभीर हो गये है। उन्होने सभी बैंको को सिक्का जमा करने का फरमान जारी करते हुए जनता से अपील किया है कि वे सिक्का का इस्तेमाल बेखौफ होकर करे।
जौनपुर में पिछले कई हफ्तो से अफवाहा फैल गयी है कि एक, दो, पांच और दस रूपये के सिक्के बंद होने वाले है। इस अफवाह के बाद से छोटे दुकानदारो से लेकर बड़े व्यापारियो ने सिक्का लेना बंद कर दिया है। सिक्का को लेकर आये दिन ग्राहको और दुकानदारो में बवाल हो रहा है। बड़े व्यापारियो का रोना है कि बैंक हम लोगो का सिक्का जमा करने से मना कर दिया है दूसरी तरफ ग्राहक तो सिक्का नही ले रहे है ऐसे में हम कैसे ग्राहको का सिक्का स्वीकार कर सकते है।
इस मामले पर डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा से बात किया गया तो उन्होने सभी बैंको के मैनेजरो और रिजनल डीविजनल मैनेजरो से बात करके सिक्का जमा करने का आदेश दिया। डीएम ने आम जनता और दुकानदारो से अपील किया कि वे सिक्का का प्रयोग पहले की तरह करे। बैंक के कस्टमरो से कहा कि यदि बैंक सिक्का जमा करने से इंकार करता है तो मेरे सरकारी मोबाईल पर और रीजनल मैनेजर महेन्द्र प्रताप राय को नोडल अधिकारी बनाया गया है किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए इनके मोबाइल नम्बर 9112500305 पर सूचना दे। डीएम से सभी व्यापारियो को आगाह किया कि यदि शिकायत मिली तो कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Related

news 6890596168753608109

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item