कुदरत ने जौनपुर के इस युवक की छिनी दोनो आंखो की रोशनी, मां सरस्वती दिया आर्शीवाद ,संगीत को बनाया अपने जीवन का सहारा

जौनपुर। जिले में प्रतिभाओ की कोई कमी नही है। शहरी इलाके के युवा हो या दूरस्थ इलाके के बच्चे सभी अलग अलग क्षेत्रो में जिले का नाम दुनियां में रौशन कर रहे है। आज हम एक ऐसे युवा कलाकार के बारे बताने जा रहा हूं जिसकी दोनो आंखो की रोशन कुदरत ने छिन लिया लेकिन मां सरस्वती का पूरा आर्शीवाद प्राप्त है। यह युवक अपने आवाज के जादू से जिले का नाम करने में जुटा है। यह खुद लेखक है संगीतकार है और गायक है। अभी तक इसने 6 गाने गाया है। सभी गाने संगीत प्रेमियो को पंसद आ रहा है।
जौनपुर जिले के रामदयालगंज बाजार के पास हरखपुर गांव के निवासी श्री कृष्ण मुरारी पाठक पुत्र राहुल पाठक को बचपन से ही संगीत का शौक है। लेकिन दुख की बात यह रहा कि राहुल की उम्र जैसे जैसे बढ़ता वैसे वैसे उसके आंखो की रोशन कम होने लगी। 2005 में हाई स्कूल की परीक्षा देने के बाद से राहुल के आंखो की रौशनी पूरी तरह से चली गयी। पूरी दुनियां उसके लिए अंधेरा हो गया। इसके बाद भी राहुल ने हिम्मत न हारते हुए अपनी जिन्दगी जीने के लिए संगीत को सहारा बना लिया। राहुल ने शिराज ए हिन्द डाॅट काम को बताया कि मेरी आंखो की रोशनी जाने के साथ ही मेरे आवाज में मिठास आती गयी। मेरे अंदर गाना लिखने और संगीत देने की कला आती गयी। अब तक मैने 6 गाना गाया है जिसमें शेरो वाली धाम बड़ा प्यारा सबसे ज्यादा सराही गयी है। राहुल ने यह भी बताया कि मेरे साथ फिमेल सिंगर शिल्पा पाण्डेय है। मेरे गुरू तबलावादक सत्यप्रकाश मिश्र बल्ला गुरू है। राहुल की बीकाम किया उसके बाद प्रयाग संगीत इलाहाबाद से संगीत में प्रभाकर किया है।

Related

news 6417487414530053276

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item