अनियमितता के आरोप में कोटे की दूकान निलम्बित
https://www.shirazehind.com/2017/09/blog-post_155.html
मछलीशहर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता बरतने के
आरोप में बरईपार में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान निलम्बित की गई । निलम्बन
की कार्यवाही से कोटेदारों में हड़कम्प मच गया है ।
बताया जाता है कि स्थानीय विकास खण्ड के बरईपार ग्राम पंचायत की सरकारी सस्ते गल्ले की दूकान श्रीमती शारदा देवी के नाम आवंटित है । ग्रामीणों द्वारा काफी दिनों से वितरण में घोर अनियमितता की शिकायत मिल रही थी । जिसकी जांच आपूर्ति विभाग के पूर्तिनिरीक्षक एन.के.यादव व विपिन पांडेय द्वारा कराई गई । जांच में आरोप सिद्ध पाया गया । क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक की आख्या पर जिलापूर्ति अधिकारी के अनुमोदन पर जिलाधिकारी ने उक्त दूकान का लाइसेंस निलम्बित कर दिया । अग्रिम व्यवस्था तक कार्ड धारकों की सुविधा के लिये निलम्बित दुकान को चोरहा से सम्बद्ध कर दिया गया है । पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि अब किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी और राशन माफियाओं के भी दिन लद गये ।