राहुल पाठक के गीतों ने श्रद्धालुओ को रातभर झुमाया
https://www.shirazehind.com/2017/09/blog-post_185.html
जौनपुर। शारदीय नवारत्रि में अष्टमी के दिन गुरूवार को नगर के रोडवेज स्थित मां अंबे सेवा समिति द्वारा देवी जागरण का आयोजन किया गया। देवी जागरण का शुरुआत अतिथिगण उद्योगपति व महाराष्ट्र बसपा प्रभारी अशोक सिंह व इन्द्रभान सिंह इन्दू अध्यक्ष व्यापार मंडल, टीएसआई विजय प्रताप सिंह,एसओ लाइन बाजार मिथिलेश मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए भोजपुरी गायक राहुल पाठक ने अपनी सुरीली आवाज से जब गाना शुरू किया तो लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गये और झूमने पर मजबूर हो गये। इसके बाद राहुल ने एक से बढ़कर एक गीत सुनायें। इसके बाद मां अंबे सेवा समिति के अध्यक्ष लालता सोनकर व शशिशेखर सिंह के नेतृत्व में जनपद के सात वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। जिसमें महाराष्ट्र के उद्योगपति अशोक सिंह ने अजीत सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अनूप, संजय चौरसिया, राजेश विश्वकर्मा, राजन सिंह, रणंजय सिंह, जयविक्रम, विनोद विश्वकर्मा को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् हुसैनाबाद के भाजपा नेता सौरभ सिंह विक्की ने के प्रति आभार जताया और मां दुर्गा के नौ रूपों के बारे में विस्तार से बताया। आये हुए कलाकारों को अशोक सिंह व इन्दू सिंह ने भी चुनरी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर लालता सोनकर, शशिशेखर सिंह, ऋषि प्रकाश सिंह, रोहित जायसवाल, ललित जायसवाल, शानू भारती, देवेन्द्र, मिंटू आदि रहे।
