पी. एच. डी. प्रवेश परीक्षा में आदित्य सिंह ने किया टॉप

जौनपुर। पूर्वांचल विश्वाविद्यालय की पी. एच. डी. प्रवेश परीक्षा के कंप्यूटर साइंस विषय में जौनपुर नगर क्षेत्र के शास्त्री नगर(कालीकुत्ती) निवासी आदित्य नारायण सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह ने १६० अंक प्राप्त कर सर्वश्रेठ स्थान प्राप्त किया है। बातचीत के दौरान आदित्य सिंह ने बताया की उन्होंने २०१६ में ही विश्वविद्यालय से ही प्रथम श्रेणी में एम. सी. ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की है एवं इसके पश्चात शोध कार्य में रूचि होने के कारण उन्होंने पी. एच. डी. प्रवेश परीक्षा की तैयारी की जिसमे उन्हें पहला स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया की बचपन से ही उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विषयों में ख़ास रूचि रही है। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने परिवार और मित्रों को दिया। मित्रों में विशेष रूप से प्रशान्त सिंह "रिंकू" जो की वर्तमान समय में बैंगलोर के एक संस्थान में जावा ट्रेनी है, का आभार व्यक्त करते हुए कहा कहा की समय समय पर उनके द्वारा उपलब्ध कराये गए स्टडी मटेरियल ने भी परीक्षा की तैयारी में बहुत सहयोग प्रदान किया।  गौरतलब है कि आदित्य के पिता श्री राम प्रताप सिंह जी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (I.I.T.) में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है और उनके दादा स्व. श्रीकांत सिंह जी भी नगर के प्रतिष्ठित तिलकधारी महाविद्यालय के बी.एड. संकाय के पूर्व विभागाध्यक्ष भी रह चुके है।

उनकी इस सफलता पर उनकी माता श्रीमती रेखा सिंह जी, संबंधियों समेत अन्य मित्रो ने ख़ुशी व्यक्त की है।

Related

news 5239289796893036445

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item