बीएचयू को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे

मिर्जापुर। विन्ध्याचल पहुॅचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने माॅ विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान विन्ध्याचल स्थित अष्टभुजा गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। बीएचयू मामले पर राजनीतिक पार्टियों की आलोचना करते हुए कहा कि बीएचयू को राजनीति का अखाड़ा  बनाने की कोशिश की गई। उनका कहना था कि बीएचयू पं0 मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित सरस्वती का मंदिर है। जिसमें राजनीतिक अखाड़ा बनाने की कोशिश की गई। मुझे लगता है बहुत जल्द बीएचयू को भी स्थिति थी पूरी तरह से बहाल होगी। बीएचयू जो सरस्वती मंदिर के नाम से दुनिया मंे जाना जाता है। यूपी की प्रतिष्ठा है राजनीतिक दल के तमाम साथियों से कहना चाहता हूॅ। बहुत मुद्दे है भाजपा हर मुद्दे पर बहस करने के लिए तैयार है। शिक्षा के इन मंदिर को राजनीति का अखाड़ा न बनाये। जो गलती हुई उसकीजांच कर कार्यवाही हो रही है। बीएचयू शिक्षा का मंदिर है। उसे राजनीति का अखाड़ा नहीं बना सकते।
वहीं उपमुख्यमंत्री ने बताया कि विन्ध्यवासिनी धाम को पर्यटन के रूप मंे विकसित करने के लिए 15 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये है। हमारी सरकार में प्रदेश मंे चल रहे हजारों बूचड़खानों को बंद कर दिया गया है। अब एक अवैध बूचड़खाना नहीं चल  रहा है। वहीं प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर सफाई देते हुए कहा कि भाजपा के शासन काल में बड़ी संख्या मंे बदमाशों को जेल में ठूस दिया गया है। जिन्होने भीड़ने की कोशिश की उन्हें दुनिया से बिदा कर दिया गया है। बड़े-बड़े भू-माफियाआंे को चिन्हित करके उनसे भूमि खाली कराया जा रहा है। अब प्रदेश में अपराध युग खत्म हो गया है। अब प्रदेश में योगी जी की सरकार है। सड़कों के गड्ढा मुक्त अभियान की तारीफ करते हुए उनका कहना था कि प्रदेश की एक लाख इक्कीस हजार किलोमीटर की सड़के गड्ढामुक्त विरासत मंे मिली थी। जिसमंे लगभग 80 हजार सड़क ठीक कर लिया गया है। बाकी के लिए बजट जारी कर दिया गया है। वो भी जल्द ठीक हो जायेगा। वहीं प्रदेश में सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश मंे भाजपा मजबूत हो रही है। सपा व बसपा से मुक्ति का लक्ष्य लेकर हम काम कर रहे है। 2014 और 2017 में हमंे 42 प्रतिशत वोट मिला था। 2019 मंे 60 प्रतिशत वोट पाने के लक्ष्य पर हम लोग काम कर रहे है।

Related

news 2379508847659431293

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item