प्रदेश में कहीं भी धान बेच सकेगे किसान

जौनपुर।  सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब किसान सूबे के किसी भी खरीद केंद्र पर धान बेच सकेंगे। उनको सिर्फ खाद्य विपणन विभाग की वेबसाइट पर पंजीयन कराना होगा। ऑनलाइन पंजीयन के समय किसानों को दो फोटो, आधार, जोतबही व बैंक पास बुक दिखानी पड़ेगी। पंजीकरण संख्या के आधार पर धान की बिक्री होगी। इसके बाद किसानों के बैंक खातों में आरटीजीएस से रकम भेजी जाएगी। इस बार दो तरह के रेट रखे गए हैं। सामान्य किस्म 1550 व ग्रेड वाले धान की दर 1590 रुपये प्रति कुन्तल होगी। गेहूं खरीद में फर्जीवाड़ा होने पर लिया फैसला रू गेहूं खरीद में हुए फर्जीवाड़ा को लेकर ही सरकार ने ये कदम उठाया है। नई व्यवस्था से धान खरीद में पारदर्शिता आएगी। आनलाइन पंजीकरण से खाद्य विपणन अधिकारियों के पास किसानों का विवरण होगा। इससे पंजीकृत किसान के अलावा दूसरा कोई बिक्री करेगा तो पकड़ा जाएगा। धान बिक्री के लिए किसानों को केंद्रों पर खुद जाना होगा। खरीद के समय ऑनलाइन पंजीकरण संख्या देने के बाद आधार से पहचान होगी। इससे लाभार्थी किसान को ही सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। बिचैलिए बिक्री नहीं कर सकेंगे। प्रक्रिया आनलाइन होने से फर्जीवाड़ा पकड़ में आ जाएगा। अब तक जिलों को धान खरीद का लक्ष्य नहीं मिला है। इसलिए केंद्र खोलने की स्थिति साफ नहीं हो पा रही है।  नवंबर में धान खरीद केंद्र खोले जाएंगे। केंद्र खोलने व खरीद लक्ष्य पर विचार चल रहा है। इस बार प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। बिना पंजीकरण के किसानों से धान नहीं खरीदा जाएगा। पंजीकृत किसान कहीं भी बिक्री कर सकेंगे। केंद्रों पर किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा नहीं हो पाएगा।

Related

news 6402427018504000015

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item