हिन्दी एवं संस्कृत राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आयोजित
https://www.shirazehind.com/2017/09/blog-post_819.html
जौनपुर।
भारत विकास परिषद ने हिन्दी एवं संस्कृत राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता
आयोजित किया। मुख्य अतिथि ब्रम्हा नंद पशेवानी, विशिष्ट अतिथि प्रमोद राम
त्रिपाठी, मुकुल शाह रहे।निर्णायक मण्डल में पंकज सिन्हा, डा. प्रीति
उपाध्याय, ज्योति श्रीवास्तव रही। कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित किया
गया। प्रकल्प प्रमुख अतुल जायसवाल ने स्कूल के विजयी छात्र—छात्राओं को
बधाई दी और कहा कि स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी प्रांतीय प्रतियोगिता
में जायेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भुगुनाथ पाठक ने किया। संचालन ऋषि
श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर शरद पटेल, अवधेश गिरि, अमित
निगम, महेंद्र चौधरी, सतेन्द्र अग्रहरि, लोकेश साहू, मोतीलाल, अरविंद
बैकर्स, निशा गिरि, कमला साहू, विक्रम गुप्त आदि उपस्थित रहे।

