कैम्प लगाकर होगा आनलाइन आवेदनः जिलाधिकारी

जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने बताया कि प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन के पात्र नवीन लाभार्थियों का कैम्प लगाकर उनके आवेदन को आनलाइन करने से सम्बन्धित है। साथ ही पेंशन प्राप्त कर रही लाभार्थियों के आधार नम्बर, मोबाइल नम्बर व नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। सम्बन्धित बैंक शाखाओं के प्रतिनिधि भी कैम्प में उपस्थित रहेंगे जो तुरन्त लाभार्थियों के खाता से आधार सीडिंग का कार्य करेंगे। कैम्प हेतु सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी दो कम्प्यूटर, स्कैनर समस्त उपजिलाधिकारी, युक्त प्रिन्टर, नेट सहित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। कैम्प आयोजन का समय प्रातः 11 से दोपहर 4 निर्धारित। कैम्प आयोजन की तिथियां निम्नलिखित हैं। 4 अक्टूबर जौनपुर में नगर पालिका परिषद हाल, 6 अक्टूबर को जफराबाद नगर, 9 अक्टूबर को केराकत ब्लाक मुख्यालय हाल, 11 अक्टूबर को मछलीशहर नगर/ब्लाक हाल, 23 अक्टूबर को मड़ियाहूं नगर/ब्लाक हाल, 25 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद हाल, 27 अक्टूबर को बदलापुर नगर/ब्लाक हाल, 30 अक्टूबर को खेतासराय नगर पंचायत और सोंधी ब्लाक हाल में आयोजित किया गया है।

Related

news 4031298788072418341

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item