योगी आदित्यनाथ ने लिया रामभद्राचार्य से आशीर्वाद

चित्रकूट।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में पहुंच जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य सहित संत-महंतों से मुलाकात की और साफ कहा कि जो संत महंत कहेंगे उसी के अनुसार धर्मनगरी का विकास होगा। मुख्यमंत्री रविवार को धर्मनगरी पहुंचते ही सबसे पहले संत-महंतों से मिले। मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के मुताबिक सीएम का पहला कार्यक्रम भगवान मत्यगेंद्रनाथ में पूजा अर्चना और फिर मंदाकिनी आरती का था लेकिन धर्मनगरी पहुंचते ही वे पहले संतों से मिलने पहुंचे। फिर भगवान मत्यगेंद्रनाथ की पूजा अर्चना किया और मंदाकिनी की आरती की। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने तुलसीपीठ में जाकर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य से भेंट की और उनसे चित्रकूट के विकास पर चर्चा की। योगी आदित्यनाथ ने विकलांग विश्वविद्यालय में रामभद्राचार्य को श्रीफल एवं माल्यापर्ण करके एक संत के रूप में संत का सम्मान किया। उसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 योगेश दुबे ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय का स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ प्रदान किया। इससे पूर्व विश्विद्यालय पहुंचने पर कुलपति के निजी सहायक ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
 इस मौके पर उनके साथ प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह , डा. महेंद्र सिंह , मनोहरलाल मन्नू, आदि मौजूद रहें। यह जानकारी के विश्वविद्यालय के पी आर ओ , एस पी मिश्र ने दी है। 

Related

news 9156045444892601366

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item