शिया वक्फ़ बोर्ड अध्यक्ष ने मुगलों को बताया अय्याश

लखनऊ। ताजमहल पर भाजपा विधायक संगीत सोम द्वारा दिए गए विवादित बयान में अब शिया वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिज़वी भी कूद पड़े हैं। उन्होंने इस मामले पर अपना अलग ही मत रखा है। वसीम रिजवी में आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि 'ज्यादातर मुगल अय्याश थे, ताजमहल प्यार का प्रतीक हो सकता है लेकिन पूजा का प्रतीक यह कतई नहीं है।' वसीम रिजवी ने कहा कि '1-2 मुगल सम्राट को छोड़कर बाकी सब अय्याश किस्म के थे। भारत के मुलसमान उन्हें अपना आदर्श कतई नहीं मानते हैं।
गौरतलब है कि शिया वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष का बयान ऐसे समय पर आया है जब भाजपा विधायक संगीत सोम ताजमहल को लेकर यह कहते हुए विवाद पैदा कर दिया था कि 'यह सब गुलामी की निशानी है, यह हिन्दुओं पर अत्याचार करके बनवाया गया है, इसके बनाने वाले अपने परिवार पर भी अत्याचार करने से नहीं चूके हैं।
 वसीम रिजवी ने कहा कि यह दुख की बात है कि भगवान राम मूर्ति निर्माण का विरोध किया जा रहा है। यह एक अच्छा कदम है, क्योंकि अयोध्या हिंदू विरासत का केंद्र है।

Related

news 4742866103026881234

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item