अब मदरसों में मिलेगी आधुनिक शिक्षा, NCERT किताबों से होगी पढ़ाई

लखनऊ। यूपी के मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे अब अन्य स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों से पीछे नहीं रहेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर ली है। मौलवी अब स्कूलों में परंपरागत ढंग से पढ़ाई नहीं करवा सकेंगे, उन्हें एनसीआरटी की किताबों से आधुनिक पाठ्यक्रम के अनुरूप बच्चों को शिक्षा देनी होगी। मौलवियों को एनसीआरटी की किताबों से पाठ्यक्रम के अनुरूप बच्चों को शिक्षा देनी होगी, जिसमें हिंदी-अंग्रेजी और साइंस जैसे विषय अहम होंगे। तैतानिया (क्लास 1 से 5) और फौकानिया (क्लास 5 से 8) तक नए सब्जेक्ट की पढ़ाई करने के बाद मदरसा बोर्ड अब आलिया या उच्च आलिया स्तर (10th और उससे ऊपर) पर भी आधुनिक विषयों को कंपलसरी करने की तैयारी कर रहा है। प्रस्ताव लागू होने के बाद मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे एनसीआरटी की किताबों से अपना भविष्य बनाएंगे।
मदरसों में मैथ, साइंस, कंप्यूटर, इतिहास और भूगोल पढ़ाने की प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद मदरसा बोर्ड इन विषयों को जरूरी करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। मदरसा बोर्ड के मुंशी, मौलवी, आलिम अरबी, फारसी व उर्दू, हिंदी, इंग्लिश के साथ ही सोशल साइंस, साइंस, नागरिक शास्त्र, कंप्यूटर विषय विकल्प के तौर पर पढ़ाए जा रहे हैं। हालांकि तैतानिया और फौकानिया में सरकारी स्कूलों की तरह हिंदी, इंग्लिश, मैथ आदि विषय पढ़ाए जाते हैं। लेकिन फिर भी बोर्ड तैतानिया और फौकानिया स्तर में और शैक्षणिक सुधार करने की सोच रहा है, ताकि आलिया और उच्च आलिया स्तर पर आधुनिक विषयों को अनिवार्य करने पर छात्रों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।
उत्तर प्रदेश में बोर्ड से मान्यता प्राप्त तहतानिया (कक्षा 1 से 5), फौकानिया (कक्षा 6 से 8) और आलिया स्तर (मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल व फाजिल) के कुल 19,143 मदरसे हैं। इनमें से 560 मदरसे सरकार से अनुदानित हैं, जबकि बोर्ड से मान्यता प्राप्त 3867 मदरसे भी संचालित हैं। रजिस्ट्रार ने बताया कि आलिया स्तर के मदरसों में इस साल कुल 3,77,295 छात्र-छात्राएं शिक्षा हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा तहतानिया स्तर के मदरसों में 8,33,400 फौकानिया स्तर के मदरसों में 5,87,100 छात्र शिक्षा ले रहे हैं।  

Related

news 1502643407731746158

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item