जीआरपी के जवानों ने दून एक्सप्रेस से फिर बरामद किया 220 कछुए
https://www.shirazehind.com/2017/12/220.html
जौनपुर। अब जौनपुर जंक्शन पर जीआरपी के जवानों ने दून एक्सप्रेस ट्रेन से
आठ बोरों और दो जाल में भरे 220 कछुओं को बरामद किया। एक दिन पहले इसी
ट्रेन से ही शाहगंज जंक्शन पर 505 कछुए बरामद किए गए थे। हालांकि इस बार
तस्कर जीआरपी के हाथ नहीं लगे। वे चे¨कग की भनक लगने पर पहले ही भाग निकले।
जीआरपी ने पकड़े गए कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया।