नगर निकाय चुनाव में जायसवाल समाज ने रचा इतिहासः अजितेश जायसवाल

लखनऊ । वाराणसी, गोरखपुर, सहारनपुर महापौर सहित मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर के शाहगंज, इलाहाबाद की हण्डिया, महराजगंज नगर पंचायत, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, गाजीपुर, सिद्धार्थनगर, चंदौली, सीतारापुर, कुशीनगर, संत कबीरनगर, पीलीभीत नगर पालिका/पंचायत सहित कई सीटें इस बार के नगर निकाय चुनाव में जायसवाल समाज की झोली में गिरी है जो हर दृष्टिकोण से ऐतिहासिक माना जा रहा है।
इस बाबत लखनऊ में पत्रकारों से रूबरू होते हुये जायसवाल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजितेश जायसवाल ने बताया कि अबकी बार बड़े पैमाने पर भाजपा समेत तमाम राजनीतिक दलों से जायसवाल समाज के लोगों को टिकट मिला। भाजपा से तो अधिकांश लोग विजयश्री हासिल करके पार्टी को तोहफा भी दे दिये। श्री जायसवाल ने बताया कि भाजपा से जायसवाल समाज के अत्यधिक लोगों को जो प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला, उसके पीछे जायसवाल युवा मंच से जुड़े लोगों के अलावा समस्त स्वजातीय बंधुओं का काफी सहयोग रहा है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगातार मुलाकात करते हुये जायसवाल समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व करने की बात कही गयी थी। साथ ही समाज के लोगों को अधिक से अधिक भागीदारी बढ़ाने की बात कही गयी थी। मंच ने योगी जी को जायसवाल समाज के लोगों को चुनाव जिताने का भी भरोसा दिलाया था। इसको लेकर हमारा मंच भाजपा संगठन से लगातार सम्पर्क बनाये रखा।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एवं अवध क्षेत्र में बेहद सक्रिय स्वजातीय बंधु जायसवाल युवा मंच से जुड़े हैं। भाजपा ने इस बार नगर निकाय चुनाव में व्यापारियों को अधिक तवज्जो दिया। यही कारण रहा कि राजनैतिक इतिहास में पहली बार नगर निकाय चुनाव में जायसवाल समाज को प्रतिनिधित्व के साथ जीत मिली।
अन्त में श्री जायसवाल ने बताया कि गत दिवस इलाहाबाद में जायसवाल युवा मंच की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई थी जहां 38 जिलों के युवाओं ने हिस्सा लिया था। इस दौरान उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओं ने एक स्वर से निर्णय लिया था कि इस बार के नगर निकाय चुनाव मंे स्वजातीय प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाकर एक इतिहास रचा जायेगा जो वास्तव में रचा गया।

Related

news 5471490247243489558

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item