सीएम योगी से विवाह रचाने वाली महिला पहुंची जेल

सीतापुर। सीएम योगी के साथ ब्‍याह रचाने वाली महिला अब जेल पहुंच चुकी है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ सांकेतिक विवाह रचाने वाली महिला पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। इस महिला ने सीएम योगी के काफ‍िले को रोकने का प्रयास किया था। सीएम योगी आदित्‍यनाथ से अनोखी शादी रचाने वाली नीतू सिंह और उसकी सहेलियों ने मुख्‍यमंत्री के नैमिषारण्‍य आगमन के दौरान सीएम का काफ‍िला रोकने का प्रयास किया। नीतू सिंह और उसकी तीन सहेलियों को जेल भेज दिया गया है। नीतू सिंह के अलावा बाकी दूसरी अन्‍य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की नेताओं पर गंभीर आरोपों में केस दर्ज हुआ है। भारी सुरक्षा के बीच कल नीतू और उसकी सहेलियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां इन चारों को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस दौरान कोर्ट के बाहर भारी संख्‍या में आंगबाड़ी कर्मी मौजूद थे। यह सभी नीतू सिंह जिंदाबाद के नारे लगा रहीं थी।
आपको बताते चलें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नैमिषारण्य आगमन पर नीतू सिंह शादी का जोड़ा पहन अपनी सहेली सविता वर्मा, मंजू बंसवार व संतोष कुमारी के साथ सीएम के काफिले को रोकने की कोशिश की थी। इस मामले में कई धाराओं में केस दर्ज है साथ ही कुछ दिन पूर्व हाइवे जाम को लेकर शहर कोतवाली में राजद्रोह का भी केस दर्ज हुआ था।

पुलिस का कहना है कि यह चारों महिलाएं बार बार रास्‍ते को जाम कर रहीं थी। मना करने पर भी यह नहीं मानी। जिसके बाद इन पर कार्रवाई की गई है। वहीं इस पूरे मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। विपक्षी दलों ने इस घटना पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए आंगनबाड़ी कर्मियों के समर्थन की बात कही है। 
लंबे समय से आंगनबाड़ी कर्मी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही थीं। अपनी मांगों के समर्थन में सरकार का ध्‍यान आकर्षित कराने के मकसद से नीतू सिंह और बाकी आंगबाड़ी कर्मियों ने इस सांकेतिक शादी का तरीका अपनाया।  इन लोगों का कहना है कि तकरीबन 2 महीने से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। काफी लंबे समय से हम अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार पर लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।

Related

news 3697318625732214535

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item