अटल जी ने देश को एक दशा और दिशा दी : किरन श्रीवास्तव

अटल जी के स्वस्थ व दीर्घायु होने की, की गयी प्रार्थना
भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव के आवास पर केक काटकर दीर्घायु की, की गई कामना
सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन
जौनपुर। देश में विकास की नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव के आवास पर एक समारोह के रूप में मनाया गया। अटल जी के प्रतिमा के समक्ष केक काटकर और गुब्बारे फोड़कर एक सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया जिसमें अटल जी के शीघ्र स्वास्थ लाभ व दीर्घायु होने की कामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुशील उपाधयाय ने कहा कि विश्व में कई ऐसे युग पुरुषों का जन्म हुआ है जिन्होंने अपने राष्ट्र के जीवन और उसके काल चक्र पर अमिट छाप छोड़ी है उन विद्वानों के स्वभाव और प्रकृति के कारण उस देश की न केवल राजनीतिक अपितु नागरिक जीवन के विभित आयाम भी प्रभावित हुए है, अटल जी इसी श्रेणी में आते हैं।
जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी की राजनीतिक कूटनीतिक दक्षता, दूरदर्शिता, वाकपटुता, बौद्धिक क्षमता और कुशल नेतृत्व के कई किस्से सार्वजनिक हैं। अटल जी ने देश को एक दशा और दिशा देने का कार्य किया है। पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अटल जी की विदेश नीति की पूरी दुनिया कायल है। संदीप तिवारी ने कहा की अटल जी बाल्य काल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे जिसका एक मात्र उद्देश्य मातृभूमि की निस्वार्थ सेवा करना रहा इसी भावना से आज भी देश भर में संघ के लाखों करोड़ों कार्यकर्ता सक्रिय हैं। इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव, सुभाष अग्रहरि, परविंदर चौहान, श्याम मोहन, सुरेश अस्थाना, सुनीत प्रकाश पिंटू, प्रमोद सिंह, विमला श्रीवास्तव, नीतू सिंह , उषा मौर्या, मंजू उपाध्याय, संतोष त्रिपाठी, ब्रम्हेश शुक्ला, सरला त्रिपाठी, सविता त्रिपाठी, अमन श्रीवास्तव, राम कृष्ण नारायण, पूनम विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया।

Related

news 9151686519937901776

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item