सन् 1980 में कमला सिंह के साथ ये लोग चुने गये थे कांग्रेस के विधायक, कोई नही है इस दुनियां में

जौनपुर। सन् 1980 विधानसभा चुनाव में जिले की दसो विधानसभाओ पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया था। इस चुनाव में सदर सीट पर कमला प्रसाद सिंह समेत सभी प्रत्याशियो ने भारी बहुमत से जीत दर्ज किया था। आज कमला सिंह की मौत के बाद उस समय विधायक चुने जाने सभी लोग दुनियां से रूखसत हो गये है। हलांकि बयालसी से विधानसभा के विधायक प्रभुनारायण सिंह ने अभी हाल ही में दम तोड़ा था।
1980 विधानसभा चुनाव में सदर सीट पर कमला प्रसाद सिंह, रारी सीट से तेजबहादुर सिंह, केराकत से राम समुझावन राम, शाहगंज से पहलवान रावत, गढ़वारा से राम सिरोमणि दुबे, मछलीशहर से केशरी पाण्डेय ,मड़ियाहूं से सूर्यनाथ उपाध्याय, बरसठी से रामकृष्ण उपाध्याय और खुटहन सीट से जंग बहादुर यादव चुनाव जीते थे। इन विधायको में एक एक करके विधायक काल के गाल में समाते गये। बीते 28 दिसम्बर की रात बयालसी के विधायक प्रभुनारायण सिंह की मौत हो गयी थी। आज सुबह सन् 1980 के विधायक कमला प्रसाद सिंह का निधन हो गया।

Related

news 7446922472717946268

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item