अस्पताल कर्मचारियों ने गर्भवती महिला को भगाया, सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

जौनपुर। एक तरफ केन्द्र और प्रदेश सरकार जज्जा बच्चा मृत्यु दर रोकने के लिए अरबो रूपये खर्च कर रही है। वही इसकी जिम्मेदारी जिसके कंधो पर सौपी गयी है वही लोग शासन प्रशासन की इस योजना पर पानी फेर रहे है। इसका उदाहरण देखने को मिला है शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर। यहां पर प्रसव पीड़ा से पीड़ित आयी महिला को अस्पताल कर्मचारियों ने भाग दिया। वापस लौट रही महिला ने अस्पताल के सामने ही सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। भगवान का शुक्र है कि जज्जा बच्चा दोनो सुरक्षित है।
रायबरेली जिले के निवासी चंदा जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन के पास एक अस्थायी झोपड़ी बनाकर पूरे परिवार के साथ रहती है। वह अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए सड़क व गलियों में फेके गये कबाड़ को एकत्रीत करके बेचने का काम करती है। आज उसे प्रसव पीड़ा उठा तो उसके कबिले वाले उसको लेकर शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर ले गये। चिकित्सालय के स्टाफ ने राशन कार्ड और आधार कार्ड मांगा । उसके पास दोनो नही था। जिसके कारण अस्पाल के कर्मचारियों उसका दाखिला अस्पताल में नही लिया। वह वापस लौटने लगी तो चिकित्सालय के बाहर सड़क पर उसने एक बच्चे की जन्म दे दिया। यह नाजारा देख वहां पर भारी भीड़ एकत्रीत हो गयी। मीडिया कर्मी भी कवरेज मौके पर पहुंच गये। मीडिया के दबाव में चिकित्सको ने उसे अस्पताल में भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया है। यह तो ऊपर वाले का करिश्मा ही था कि मां और बच्चे की जान बच गयी अन्यथा पृथ्वी के भगवान माने जाने वालो ने दोनो को मरने के लिए वापस भेज दिया था।

Related

news 2710654441329297536

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item