राजकालेज के छात्र संघ चुनाव में सचिन यादव अध्यक्ष, महामंत्री पद पर अरविन्द यादव जीते

जौनपुरः राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में  अध्यक्ष पद पर सचिन कुमार यादव ,उपाध्यक्ष पद सचिन यादव महामंत्री पद अरविन्द कुमार यादव को पुस्तकालय मंत्री पद पर अशोक गुप्ता और जबकि कला संकाय प्रतिनिधि पद पर राहुल मौर्य, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर दीपक पाल एवं शिक्षा संकाय प्र्रतिनिधि पद पर दीपक कुमार सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 विष्णुचन्द्र त्रिपाठी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। चुनाव अधिकारी डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद ओझा ने बताया कि आज सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ और 2 बजे तक और कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। अपरान्ह 3 बजे से मतगणना प्रारम्भ हुई और शाम तक परिणाम घोषित किया गया।
जिसमें सचिन कुमार यादव ने 817 मत पाकर अपने निकट प्रतिद्वन्दी शनि मौर्य को 260 मतो सेे हराया शनि मौर्य कुल 557 मत तथा गगन प्रताप पाण्डेय ने 267 मत प्राप्त किया।  उपाध्यक्ष पद पर सचिन यादव ने 616 मत पाकर विजय हासिल किया तथा अभिषेक कुमार मौर्य ने 361 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे वही किशन वर्मा 262, गोविन्द गुप्ता 255 एवं मो0 अहमद 131 मत पायेे। महामंत्री पद अरिवन्द कुमार यादव ने 594 मत पाकर विजयी हासिल किया और शुभम मौर्य 592 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहें जबकि मो0 हमीद को 288 व शिवपूजन को 164 मत प्राप्त हुए। पुस्तकालय मंत्री पद पद अशोक गुप्ता ने 664 मत पाकर विजय हासिल की और दूसरे स्थान पर पवन कुमार 522 मत पाये वहीं अजीत यादव को 449 मत प्राप्त हुए। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर राहुल मौर्य, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर दीपक पाल एवं शिक्षा संकाय प्र्रतिनिधि पद पर दीपक कुमार सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
प्राचार्य डाॅ0 विष्णुचन्द्र त्रिपाठी ने सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने में प्रशंसनीय योगदान प्रदान करने के लिए डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद ओझ डाॅ0 अखिलेश्वर शुक्ला, डाॅ0 मनोज वत्स डाॅ0 अवधेश कुमार द्विवेदी, डाॅ0 अभय प्रताप सिंह, डाॅ0 नीता सिंह, डाॅ0 अजय मिश्रा, डाॅ0 निशीथ सिंह, डाॅ0 मयानन्द उपाध्याय,, राजेन्द्र सिंह डाॅ0 एस0पी0 ओझा,डाॅ0 विजय बहादुर यादव डाॅ0 विजय प्रताप तिवारी, डाॅ0 ज्योत्सना श्रीवास्तव, डाॅ0 सुधा सिंह,, डाॅ0 अनामिका सिंह, डाॅ0 सुनीता गुप्ता डाॅ0 आशाराम यादव,, सुधाकर शुक्ला, डाॅ0 अनीता ंिसंह, डाॅ0 श्यामसुन्दर उपाध्याय, डाॅ0 गार्गी त्रिपाठी, डाॅ0 मधु पाठक, डाॅ0उर्मिला सिंह, डाॅ0 मनोज तिवारी, डाॅ0 जी0के द्विवेदी, डाॅ0 संतोष पाण्डेय, डाॅ0 चन्द्राम्बुज कश्यप, डा0 अतुल श्रीवास्तव, डाॅ अखिलेश गौतम, डाॅ0 आशीष शुक्ला, डाॅ0 गगनप्रीत कौर, कार्यालय अधीक्षक रामफेर यादव सुधाकर मौर्य, संजय सिंह, ओमप्रकाश, सन्तोष शुक्ला, सहित सभी प्राध्यापक एंव कर्मचारी एवं पुलिस अधीक्षक, जौनपुर सहित सभी क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों  को आभार व्यक्त किया।   

Related

Samaj 6717477169843205377

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item