हसनैन कमर दीपू बनाये गये इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष

जौनपुर। जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ की एक बैठक गुरुवार को कैम्प कार्यालय शारदा टॉवर पर हुई। बैठक में आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। इस मौके पर सभी ने जावेद अहमद को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। 
सर्वसम्मति से सै. हसनैन कमर दीपू को अध्यक्ष, दीपक सिंह को महामंत्री, अरशद अब्बास को कोषाध्यक्ष, मनोज सिंह व अमित गुप्ता को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संघ के संरक्षक आईबी सिंह ने नई टीम को बधाई दी। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार सिंह, राजेश श्रीवास्तव, आरिफ हुसैनी, मो. अब्बास, राजन मिश्रा, अजीत सिंह, कुंवर नितिश, मनोज ओझा, अर्जुन यादव सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन निवर्तमान महामंत्री दीपक श्रीवास्तव ने किया।

Related

health 2856664423621723681

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item