युवक की हत्या करके शव को नदी फेका गया !
https://www.shirazehind.com/2018/01/blog-post_819.html
जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सद्भावना पुल के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जांच पड़ताड़ में मृतक युवक रूहट्टा मोहल्ले का निवासी है। व चिकेन शाप चलाता था। उसके शरीर पर कई जगह मिले चोट के निशान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी बदमाश ने उसकी हत्या करके नदी के किनारे फेक दिया गया होगा। फिलहाल अभी पुलिस किसी नतीजे पर नही पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के रूहट्टा मोहल्ले का निवासी मो0 चांद खोवा मण्डी में चिकेन शाप खोल रखा था। वह शराब पीने का भी आदी था। कल शाम वह घर से दुकान के लिए निकाला था। लेकिन रात में वह घर नही पहुंचा। परिवार वाले इधर खोजबीन किया लेकिन कोई पता नही चल पाया। आज उसकी शव गोमती नदी के किनारे सद्भावना पुल के पास पायी गयी। उसके शरीर में कई जगह चोट के निशान मिला है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या करके शव को नदी में फेका गया था संयोग से उसका शव पानी में न जाकर किनारे की गिर गयी होगी। फिलहाल सूचना मिलते ही शहर कोतवाल शशि भूषण राय शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।