थाईलैंड के उपप्रधान मन्त्री ने प्रमोद के0 सिंह को किया सम्मानित

 मुंगराबादशाहपुर ( जौनपुर ) सुजानगंज स्थित प्रणवम स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन स्कूल के संस्थापक प्रमोद के0 सिंह को ग्रामीण क्षेत्रों में उच्चस्तरीय आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए थाईलैंड की अग्रणी सामाजिक संस्था इंडिविजुअल कॉन्ट्रीव्यूशन फ़ॉर इण्टरनेशनल इंट्री ग्रेशन एन्ड वर्ल्डपाएस द्वारा चुना गया ।जिसके द्वारा थाईलैंड के बैंकाक में स्थित होटल होलीडे इन मे थाईलैंड के उपप्रधानमन्त्री कॉर्न डाब्बरवार नाज ने विगत शनिवार को आयोजित एक विशेष समारोह में प्राइज ऑफ इण्डिया विथ गोल्डमेडल से सम्मानित किया । ज्ञातव्य है कि प्रमोद के0 सिंह की प्राथमिक शिक्षा केरल में हुई फिर उच्च शिक्षा प्राप्त कर वह अपने मूल जनपद जौनपुर में ग्रामीण क्षेत्रों में दिन प्रतिदिन प्राथमिक शिक्षा के गिरते स्तर को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रो में उच्चस्तरीय आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महज कुछ बच्चों को लेकर एक छोटा सा विद्यालय प्रारम्भ किया । जो धीरे - धीरे क्षेत्र , जनपद ही नही बल्कि प्रदेश में अपना एक अलग स्थान बना लिया । ग्रामीण क्षेत्र में इस स्तर की उच्च आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार की शिक्षा से प्रभावित हो कर देश के पूर्व महामहिम एवं मिसाइल मैन डॉ0 ए पी जे अब्दुल कलाम साहब भी अपने आप को नही रोक सके और इस छोटे से ग्रामीण विद्यालय पर आकर बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत किया । ग्रामीण क्षेत्र में उच्च आधुनिक शिक्षा की अलख जगाने वाले प्रमोद के0 सिंह की इसी प्रेरणा के चलते थाईलैंड की अग्रणी सामाजिक संस्था इंडीविजुअल कॉन्ट्रीव्यूशन फ़ॉर इण्टरनेशनल इंट्रीग्रेशन एण्ड वर्ल्डपाएस द्वारा समूचे विश्व से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुल चालीस हस्तियों को चुना गया जिनमे भारत से पाँच लोगो मे प्रमोद के0 सिंह को ग्रामीण क्षेत्रो में उच्चस्तरीय आधुनिक शिक्षा के लिए उल्लेखनीय योगदान के लिए चुना । जिसके तहत थाईलैंड के बैंकाक स्थित होटल होलीडे इन मे आयोजित एक समारोह में थाईलैंड के उपप्रधानमंत्री कॉर्न डाब्वार नाज ने प्राइज ऑफ इण्डिया विथ गोल्डमेडल से सम्मानित किया ।समारोह के अध्यक्ष प्रिंसेस फ्रान्स इसाबल्ले लॉफ्फोरग तथा विशिशिष्ट अतिथि डॉ0 संजय कुमार कामर्शियल रिप्रजेंटेटिव असेम्बली ऑफ इण्डिया बैंकाक रहे । क्षेत्र के निवासी प्रमोद के0 सिंह को थाईलैंड में यह सम्मान मिलने से समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है उनके शुभचिंतक उन्हें फ़ोन कर उन्हें बधाई एवं शुभकामना व्यक्त कर रहे है ।

Related

news 2913587613806795414

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item