बदमाशों ने एक ही रात 5 दुकानों का शटर चाड कर हजारो का माल किया पार
https://www.shirazehind.com/2018/02/5_10.html
मुंगराबादशाहपुर ( जौनपुर ) मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर में शुक्रवार की रात्रि
डकैतो ने 5 दुकान का शटर चाड कर हजारो के नकदी व जेवरात उठा ले गए । उसी के
बगल सो रहे भुल्लन हरिजन के जागते ही डकैतो ने कनपटी पर कट्टा सटा दिया
। बताते है कि दीपू सोनी की स्वर्णाभूषण की दुकान से 500 ग्राम चांदी , 10
ग्राम स्वर्णाभूषण , विनोद सोनी की दुकान से 500 ग्राम चांदी 5 ग्राम
स्वर्णाभूषण शुशील मौर्या की दुकान से 2000 नगदी विजय यादव के मेडिकल
स्टोर से दवा चोर उठा ले गए शटर के खटपट की आवाज सुनते ही बगल में सो रहा
भुल्लन उठ गया लगभग 13 की संख्या में आए डकैतो ने भुल्लन के उठते ही कट्टा
सटा दिया और आराम से लूटपाट करते रहे भुल्लन ने रात्रि में ही सभी
दुकानदारो को चोरी की सूचना दे दिया । सुबह सूचना मिलते ही मौके पर मुंगरा
पुलिस पहुचकर जांच जांचपड़ताल में जुट गयी ।

