कलाकारों ने दी श्रीदेवी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_111.html
जौनपुर।
मां शीतला चौकियां में महा फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले महानायिका
श्रीदेवी को उनकों प्रशसंकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि
दी। एक्टर आशीष माली के अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। श्री माली ने कहा कि
हम लोगों के बीच आज एक ऐसी महानायिका निधन की खबर मिली जिसे सुन विश्वास
ही नहीं होता। आज भी लोग याद करते हैं नगीना, आखिरी रास्ता, हिम्मतवाला,
चांदनी, सदमा, चालबाज, जुदाई और मिस्टर इंडिया जैसी सुपरहिट फिल्म लोगों
के दिलों में उतरा है। इतनी काबिलियत श्रीदेवी जी के अंदर था जो कि हमेशा
हम लोगों को याद रहेगा। ''याद आने से पहले चल आइए और फिर जाइए जान जाने के
बाद'' आज ऐसी सुपरहिट गाने को सुन उनके प्रशंसक उन्हें याद कर रहे हैं।
आशीष माली ने कहा कि इस बार होली नहीं मनाउंगा। इस मौके पर मौजूद एसके
मौर्य, अविनाश सन्नी, मनीष गुप्ता, राजाबाबू, प्यारे भारती, मनीष सेठ, अमर
जौहरी, मनोज माली, अमित माली, श्याम लाल माली, कन्हैया यादव आदि कलाकार
मौजूद रहे।
