बैक घोटाले के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना

जौनपुर। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से आम आदमी का धन बैकों के माध्यम से सरकार की मिली भगत का आरोप लगाते हुए घोटाले के विरेाध में जिल जिला मुख्यालय पर मंगलवार को धरना दिया और महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के सबसे बड़े बैक घोटाले की कांग्रेसजन निन्दा करते है और इतने बड़े घोटाले के बाद भी सरकार के गैर जिम्मेदाना कार्य व बयान की निन्दा करते है और अविलम्ब प्रभावी कार्यवाही करने की मांग करते है। उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को उनके द्वारा देश को दिये गये आस्वाासन को याद दिलाते हुए कि न हम खायेगे न खिलायेगें पर उक्त घोटाले के लिए तत्काल स्पष्टीकरण की मांग करते है तथा उक्त घोटाले के बाबत स्वेत पत्र सराकर द्वारा प्रस्तुत किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने मांग किया कि उक्त घोटाले के जिम्मेदार व सह देने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जानी चाहिए। सभा को जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह, शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू, देवेन्द्र मिश्र, सुरेन्द्र त्रिपाठी, दयासागर ंिसह आदि ने सम्बोधित किया।

Related

news 8735485211031124915

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item