निशि सोनी को मिला सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका का पुरस्कार, कई अन्य भी पुरस्कृत

जौनपुर। तिलकधारी महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवायोजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर के समापन पर स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये महाविद्यालय के प्रबन्धक अशोक सिंह ने कहा कि सेवा की भावना तो हमारी भारतीय परम्परा में आदिकाल से ही है। भारतीय जीवन बीमा निगम से आये एसके सिंह ने कहा कि रासेयो जनजागरूकता में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहा है। इसके पहले कार्यक्रम की शुरूआत दी प्रज्ज्वलन से हुआ जिसके बाद अमृता श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना किया। इसके बाद प्राचार्य डा. वंदना सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया तो कार्यक्रम अधिकारी डा. राजश्री सिंह ने शिविर की आख्या प्रस्तुत किया। लक्ष्य गीत के बाद छात्राओं ने देश रंगाली, वंदेमातरम, कन्या भ्रूण हत्या पर नाटक, होली नृत्य जैसे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसी क्रम में निशि सोनी को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका व वंदना यादव को विशेष पुरस्कार मिला। साथ ही विनीता गौड़, एकता दुबे, सोनी यादव, शिल्पी मिश्रा, खुशी, मनीषा विश्वकर्मा, ज्योति गुप्ता, दीक्षा यादव, श्वेता सिंह, ज्योति भारती, प्रज्ञा मिश्रा, रूमन चौहान, विशाखा, दीक्षा शुक्ला को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. मधुलिका सिंह ने किया। अन्त मतें कार्यक्रम अधिकारी डा. शालिनी सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, ईश्वरदेव सिंह, डा. डीआर सिंह, डा. सुनील विक्रम, अजय विक्रम, जितेन्द्र प्रताप सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 8789227553799117822

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item