पति करता था अप्राकृतिक दुष्कर्म , देवर करता था छेड़खानी

जौनपुर।  शहर कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक महिला के पति और ससुरालीजन के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म, यौन शोषण, दहेज उत्पीड़न, मारने-पीटने, जान से मार डालने की धमकी, भ्रूण हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामला शहर के एक मोहल्ले का है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थनापत्र में पति व ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप है कि उसकी शादी 23 मार्च 2015 को हुई। दहेज में दो लाख रुपये के अलावा लाखों रुपये मूल्य के सामान मायके पक्ष ने दिया था। बावजूद इसके दो लाख की मांग करते हुए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते रहे। पिटाई से पेट में पल रहा उसका बच्चा खराब हो गया। इतना ही नहीं शौहर उसके साथ उसकी मर्जी के विरुद्ध अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था। अश्लील वीडियो भी बना लिया। पति व्यवसाय के सिलसिले में विदेश भी जाता रहता है। उसकी गैरमौजूदगी में देवर भी उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। गतवर्ष चार नवंबर को पति ने दुबई से लौटने पर परिवार वालों के साथ उसे जलाकर मार डालने की कोशिश की। किसी तरह से उसने जान बचाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सोमवार की रात कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें पति सैफुर्रहमान के अलावा ससुर सफीउल्लाह, सास सिसमा परवीन उर्फ मुन्नी, ननद रूही, देवर बेलाल को भी आरोपी नामजद किया गया है। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है।

Related

news 4336815679187078742

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item