छात्रों की चित्रकारी देखकर लोग रह गए दंग
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_717.html
जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कालेज के चित्रकला विभाग में बुधवार को पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शिक्षकों व आगंतुकों ने चित्रकारों की
कला को बारीकी से निहारा। सभी ने हर चित्र पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देकर
युवा चित्रकारों का उत्साहवर्धन किया।
दो दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन ऐतिहासिक हिंदी भवन के अध्यक्ष अजय कुमार ने किया। अवलोकन के बाद कहा कि इतिहास में इस तरह की पहली चित्रकला प्रदर्शनी है, जिसमें करीब 50 चित्रकारों की पेंटिंग लगी हुई है। विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश मिश्र ने कहा कि यह अछ्वुत है हमने अपने जीवनकाल में इतनी बड़ी और सुंदर प्रदर्शिनी नहीं देखा। कला को समाज दबाता है लेकिन वह समाज को उभारती है।