किशोरी से छेड़खानी, शिकायत पर की पिटाई
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_735.html
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को कुछ युवकों ने एक
किशोरी से छेड़खानी की। पीड़िता को लेकर परिजन शिकायत करने एक आरोपी के घर
गए तो उनकी ही पिटाई कर दी। पिटाई से पीड़िता और तीन महिलाएं जख्मी हो गईं।
लिखित सूचना दिए जाने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किशोरी घर से
किसी काम से जा रही थी तो रास्ते में मनबढ़ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
किशोरी ने आकर परिजन को इसकी जानकारी दी। घर की महिलाएं पीड़िता को लेकर
आरोपियों में से एक के घर शिकायत करने पहुंचीं। आरोपी को डांट-फटकारलगाने
को कौन कहे। उसके परिजन ने पीड़िता और साथ गई तीन महिलाओं को ही मारपीट कर
घायल कर दिया। उनका उपचार पीएचसी पर कराया गया। थाने में दी गई तहरीर में
तीन आरोपियों को नामजद किया गया है।