प्रजापति महासभा का होली मिलन समारोह 16 को
https://www.shirazehind.com/2018/03/16_75.html
जौनपुर।
उत्तर प्रदेश प्रजापति महासभा का होली मिलन समारोह 16 मार्च दिन शुक्रवार
को सुबह 10 बजे से मनाया जायेगा। यह आयोजन वाजिदपुर दक्षिणी में स्थित
गिरधारी स्कूल में होगा जिसके मुख्य अतिथि अशोक प्रजापति प्रान्तीय प्रमुख
महासचिव हैं। इस आशय की जानकारी देते हुये महासचिव महेन्द्र प्रजापति ने
बताया कि समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेन्द्र प्रजापति, अजय
प्रजापति, अनिल आर्य, अरूण प्रजापति, शशिकांत प्रजापति, कुसुम प्रजापति,
अजीत प्रजापति, कृष्ण कुमार प्रजापति, राज बहादुर प्रजापति एडवोकेट, डा.
शम्भू प्रजापति प्रवक्ता, अशोक प्रजापति सेवानिवृत्त बिजली विभाग हैं।
जिलाध्यक्ष लल्लन प्रसाद प्रजापति ने समस्त स्वजातीय बंधुओं से उक्त अवसर
पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

