यादव महासभा का होली मिलन एवं सम्मान समारोह 18 को
https://www.shirazehind.com/2018/03/18_17.html
जौनपुर।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जनपद इकाई द्वारा होली मिलन एवं सम्मान
समारोह का आयोजन 18 मार्च दिन रविवार को दोपहर ढाई बजे से होगा। यह आयोजन
पालिटेक्निक चौराहे के पास स्थित किशन कन्हैया होटल के सभागार में होगा। इस
आशय की जानकारी देते हुये जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने बताया कि उक्त समारोह
के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव एवं विशिष्ट अतिथि
पूर्व सीएमओ डा. राम अवध यादव हैं। कार्यक्रम संयोजक पन्ना लाल यादव ने
समस्त सम्बन्धित लोगों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की
अपील किया है।

